IGNOU रेडियो : अब घर बैठे आपको विदेशी भाषाएं सिखाएगा।
IGNOU के रेडियो प्रोग्राम से सीखें विदेशी भाषाएं।

Learn Foreign Languages with Ignou Radio Gyan Vani:
इग्नू आपको घर बैठे विदेशी भाषाएं सिखाएगा। इसके लिए Ignou Gyan Vani Radio ने रेडियो प्रोग्राम शुरू किया है। इसकी पूरी जानकारी इस लेख में आपको पता चलेगा, कृपया इसे पूरा पढ़ें। ।
इस लॉकडाउन (Lockdown) में आप घर बैठे विदेशी भाषाएं सीख (Learn Foreign Languages) सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) आपके लिए ये सुविधा लेकर आया है।
आजकल कई नौकरियों में विदेशी भाषाओं की नॉलेज रखने वालों को ज्यादा अहमियत दी जाती है। इसके अलावा कई वैज्ञानिक शोध भी ये बताते हैं कि ज्यादा भाषाएं सीखने से दिमाग की क्षमता बढ़ती है। कम्युनिकेशन स्किल भी बेहतर होती है।
इन्हीं बातों का ध्यान रखते हुए इग्नू ने अभी दो विदेशी भाषाओं पर प्रोग्राम शुरू किया है। ये भाषाएं हैं – कोरियन (Korean) और पर्शियन (Persian)।
कब और कैसे सुनें IGNOU रेडियो प्रोग्राम
इग्नू ने ये प्रोग्राम अपने रेडियो चैनल ज्ञान वाणी (Ignou Gyan Vani Radio) पर शुरू किया है। (Gyanvani (ज्ञानवाणी) Educational FM Radio Station by IGNOU-EMPC owned by MHRD)
प्राप्त सुचना के अनुसार ये बताया गया है कि कोरियन और पर्शियन भाषाओं पर बने प्रोग्राम का प्रसारण 1 मई से शुरू किया जा चुका है। आप ज्ञान वाणी एफएम (Gyan Vani FM) पर 105.6 MHz पर ट्यून करके इसे सुन सकते हैं। इन भाषाओं पर रोजाना सुबह 9:00 (AM) से 8 (PM) बजे तक कार्यक्रम का प्रसारण किया जाता है।
ज्ञानवाणी FM रेडियो की टाइम टेबल आप यहाँ क्लिक कर के डाउनलोड कर सकते हैं : Gyanvani Schedule (मई 2020 )
कहां बोली जाती हैं ये भाषाएं
कोरियन – ये दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया और चीन में आधिकारिक भाषा के रूप में इस्तेमाल की जाती है।
इसके अलावा उज्बेकिस्तान, कनाडा और जापान में भी कोरियन भाषा बोली जाती है।
पर्शियन – ये भाषा ईरान, तजाकिस्तान, अफगानिस्तान, उज्बेकिस्तान में बोली जाती है। ईरान, तजाकिस्तान और अफगानिस्तान की आधिकारिक भाषा है।
साथ ही आप IGNOU के अन्य ऑनलाइन कॉउंसलिंग प्रोग्राम Gyandhara (ज्ञानधारा) से भी बांकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए आप इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पे भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए कुछ महत्वपुर्ण लिंक्स निचे साझा किये हैं।
इग्नू ज्ञानवाणी : | इग्नू ज्ञानधारा : | इग्नू वेबसाइट :
उपरोक्त जानकारी मुख्य सोर्स : navbharattimes.indiatimes.com/topics/इग्नू-ज्ञान-वाणी/ से ली गई है।